Site icon Yashbharat.com

लापता मोहित का 12 दिन बाद कुएं में मिला शव, सीताफल के चक्कर में गई जान

IMG 20181113 WA0044

बरही। कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम बिचपुरा निवासी भगवानदीन दुबे का 8 वर्षीय पुत्र मासूम मोहित दुबे 12 दिन पूर्व 2 नवम्बर की शाम से लापता था, जिसका शव मंगलवार की रात गांव के पास स्थित खेत में बने एक कुएं में उतराता मिला। शव मिलने की खबर पाते ही बरही पुलिस घटना स्थल पहुँची, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से मोहित के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया।

सीता फल के चक्कर मे गई मासूम की जान

मृतक मोहित के पैंट की जेब मे सीता फल पाया गया, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीता फल तोड़ने के चक्कर मे मोहित की जान चली गई। कुएं के पास ही सीता फल के पेड़ है। वही परिजनों का आरोप था कि किसी ने उसकी हत्या कर कुएं में लाश फेक दी है। मोहित के लापता होने के बाद उसकी तलाश में सुस्ती बरतने का आरोप बरही पुलिस पर लगाते हुए पुलिस अधीक्षक मिथिलेश शुक्ला से मुलाकात कर मोहित की तलाश के लिए पीड़ित बिचपुरा गांव का दुबे परिवार ने गत दिवस गुहार लगाई थी। बहरहाल शव को पुलिस ने अपने अधिकार में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बरही अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है। हालांकि बरही पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 2 नबम्बर को अपराध क्रमांक 565/18 धारा 363 भादवि कायम कर लिया था।

Exit mobile version