Site icon Yashbharat.com

लहार में 2 मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने EVM में की तोड़फोड़, ये नेता नज़रबंद

लहार। लहार सीट के लिए सुबह मतदान शुरू होते ही तनाव फैल गया था. जिसके बाद इस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है.

लहार में 2 मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने EVM में की तोड़फोड़, नेता नज़रबंद लहार में प्रत्याशी नज़रबंद

भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और मतदान केंद्रों पर कब्ज़ा कर लिया. लहार के मछंड पोलिंग बूथ पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया. उपद्रवियों उत्पात के दौरान यहां फायरिंग की भी ख़बर है.

इस क्षेत्र के रायपुरा पोलिंग बूथ क्रमांक 39 और 40 पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम मशीनें तोड़ दीं. यहां हंगामे और उत्पात की वजह से मतदान फिलहाल रोक दिया गया है. ने तहसीलदार की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की.

लहार विधानसभा प्रभारी एडिशनल एसपी गुरु करण सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.

लहार सीट के लिए सुबह मतदान शुरू होते ही तनाव फैल गया था. जिसके बाद इस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर गोविंद सिंह, भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है. तीनों को विश्रामगृह के कक्ष में बैठाया गया है.

Exit mobile version