Site icon Yashbharat.com

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, भारत ने बनाए 130 रन

06 12 2019 team india cheers wicket 19820614 194842782 m

हैदराबाद। India vs West Indies 1st T20I Match Live Update: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए। ऐसे में भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य है। दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 130 रन बना लिए हैं। विराट और के एल राहुल क्रीज के बीच बड़ी साझेदारी हुई। लेकिन वह अभी अभी 62 रन बना कर आउट हो गए। रिषभ पंत मैदान पर पहुंचे है।

रोहित शर्मा ने किया निराश

दूसरी पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने निराश किया और वो सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा का कैच बाउंड्री पर हेटमायर ने कैरी पियरे की गेंद पर लपक लिया। केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर 12 ओवर में भारत ने 100 रन पूरे किए।

Exit mobile version