LatestSportsक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IND vs NZ क्रिकेट की “विजयादशमी”: भारत ने लिया न्यूजीलैंड से विराट बदला, विश्वकप में किया पराजित, कोहली शतक से चूके

IND vs NZ भारत ने 2019 में न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार का बदला ले लिया। भारत ने न्यूजीलैंड को आज 4 विकेट से पराजित किया। विराट कोहली शतक से चूक गए। 95 रन पर आउट हो गए। बता दें कि भारत ने 2003 के बाद विश्वकप में न्यूजीलैंड को परास्त नहीं किया था मतलब इस दौरान 20 साल में भारत 5 बार हारा, मगर आज फिर विराट कोहली की विराट पारी ने न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारत के लोगों को दशहरा गिफ्ट दे दिया। 

यह इस विश्वकप का 21वां मुकाबला है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए।

गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि कुलदीप यादव की झोली में दो विकेट आए।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की जगह सूर्यकुमार यादव व मोहम्‍मद शमी को शामिल किया गया है। वहीं न्‍यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

images 3

IND vs NZ Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

India vs New Zealand Live Score, World Cup 2023: धर्मशाला में इससे पहले 227 रनों का सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ था. जनवरी 2013 में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 47.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर यह टारगेट चेज करते हुए मैच जीता था.

274 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, रवींद्र जडेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए. कीवी टीम के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए.

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 273 रन बनाए थे. डेरेल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की शतकीय पारी खेली. जबकि रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सके. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिया.

पिछली अपडेट

Live IND vs NZ: भारत का स्कोर 200 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों उपयोगी साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/5 है।

09:07 PM, 22-OCT-2023

Live IND vs NZ: भारत का पांचवां विकेट गिरा

191 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सूर्यकुमार यादव चार गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच गलतफहमी के चलते टीम इंडिया को यह नुकसान हुआ है। अब विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/5 है।

09:02 PM, 22-OCT-2023

Live IND vs NZ: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 69वां अर्धशतक है। बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली हैं और टीम इंडिया मैच में बनी हुई है। उन्होंने विश्व कप में 12वीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इसके साथ ही वह वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

खराब मौसम के कारण मैच रुका

खराब मौसम के कारण खेल रोक दिया गया है। भारत का स्कोर 15.4 ओवर में 100/2 है। विराट कोहली सात और श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर नाबाद हैं। धर्मशाला के मैदान में काफी ज्यादा कोहरा आ चुका है। इससे गेंद देखने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से खेल रोक दिया गया है। अगर आने वाले कुछ समय में खेल शुरु होता है और 20 ओवर का मैच होता है तो भारत को अगली 26 गेंद में 24 रन बनाने होंगे।

Live IND vs NZ: भारत का स्कोर 100 रन पहुंचा

दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन पहुंच चुका है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज इस जोड़ी के सामने बेअसर साबित हुए हैं।

07:26 PM, 22-OCT-2023

Live IND vs NZ: भारत का दूसरा विकेट गिरा

76 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 31 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। अब विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2 है।

07:19 PM, 22-OCT-2023

IND vs NZ Match Live: भारत का पहला विकेट गिरा

71 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 40 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद उनके बल्ले के अंदरून किनारे पर लगकर स्टंप पर चली गई। अब शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/1 है।

07:18 PM, 22-OCT-2023

IND vs NZ Match Live: भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए

भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। 274 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। अब रोहित और गिल की कोशिश बड़ी साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी।

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet