Site icon Yashbharat.com

रेवांचल एक्सप्रेस में एक साथ 6 कोच में चोरी का 4 घण्टे में खुलासा

download

सतना। रीवा से चलकर भोपाल की ओर की ओर जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में चोरी की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जीआरपी सतना के प्रभारी संतोष तिवारी की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी सतना ने चोरी गया मोबाइल नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया और आरोपियों के ठिकाने का पता लगा लिया था।

क्या है घटनाक्रम

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात रेवांचल एक्सप्रेस में सतना से कोच क्रमांक 1, 2, 3 ,4 और 26 ,27 मैं सतना निवासी किरण तिवारी और लालन चतुर्वेदी परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन रात के अंधेरे में तेज गति से दौड़ रही थी, इसी बीच बदमाशों ने दो महिलाओं के लेडीस पर्स गायब कर दिए। जिसमें मोबाइल फोन और नकदी तथा आदि सामान था। इसी ट्रेन में सतना जीआरपी के प्रभारी संतोष तिवारी भी यात्रा कर रहे थे। फरियादी उनसे परिचित थे, घटना के तत्काल बाद रात 3 बजे श्रीमती किरण तिवारी ने कोच नंबर 19 में मौजूद श्री तिवारी को सूचना दी।

उन्होंने कोच में ड्यूटी पर तैनात अटेंडेंट और कंडक्टर को बुलाया और पूछताछ की। इसके बाद साइबर सेल जीआरपी जबलपुर को सूचना दी और दोनों मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगवाया। पुलिस में जब मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो उस वक्त सुबह के 4 बजे थे। फोन अटेंड करने वाली एक महिला ने बताया कि वह गुना से बोल रही है। उसके घर में रिश्तेदार आए हैं जिनके पास यह पर्स है । पुलिस ने तत्काल बताया है कि तुम्हारे रिश्तेदारों द्वारा है यह परसों चोरी किया गया है। जीआरपी ने तत्काल गुना जीआरपी को सूचना दी और छापामार कर आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार करवा लिया गया।

4 घंटे के भीतर गिरफ्तारी

रेवांचल एक्सप्रेस में चोरी की घटना के बाद सतना जीआरपी के प्रभारी संतोष तिवारी की सक्रियता के कारण 4 घंटे के भीतर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया।

कहां हुई थी छोरी

जीआरपी सतना के प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि घटना बीना में हुई थी। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट भोपाल में दर्ज कराई गई। जब आरोपियों की लोकेशन गुना में मिली तो जीआरपी गुना को सूचना दी गई। गुना जीआरपी ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

रिश्तेदारों के घर आया था
जीआरपी गुना के सहायक पुलिस उप निरीक्षक तुलसीराम दरबार ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी अपने रिस्तेदार के घर आया था ।जहाँ अचानक पर्स में रखे मोबाइल की घंटी बज गई तो वह डर गया व वहा से भाग गया। जिसकी सूचना रिस्तेदार दवरा जेआरपी को दी गई व पर्स जप्त कराया गया ।

Exit mobile version