Video-रेत लोड ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

बरही थानाक्षेत्र के कनोर-बचहा मार्ग की घटना, पत्नी व पुत्र की हालत गंभीर, कटनी रेफर

बरही/कटनी। रेत लोड ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गई, तो वही मृतक की पत्नी हीराबाई गौड़ व 6 वर्षीय पुत्र अभय की हालत गंभीर होने से बरही अस्पताल से कटनी रेफर कर दिया गया।

यह हादसा बरही थानाक्षेत्र के कनोर-बचहा मार्ग की है। घटना कारित करने वाला ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित कनोर के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरही व अमरपुर चौकी पुलिस के संरक्षण में गांव से होकर दिन-रात सैकडाभर से अधिक चोरी की रेत लोड होकर ट्रेक्टर व ट्रक बेख़ौफ़ दौड़ रहे है। आए दिन राहगीरों को ठोकर मारकर भाग रहे है, जिस बात का डर सता रहा था अब वही हुआ, रेत लोड भाग रहे ट्रेकर ने बाइक सवार गुलाब सिंह गौड़ को ठोकर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बताया गया है कि मृतक गुलाब सिंह अपनी पत्नी हीरा बाई 35 वर्ष व पुत्र अभय 5 वर्ष को बाइक में बैठाकर खेत के लिए रवाना हुआ था, तभी कनोर-बचहा मार्ग में रेत लोड तेज रफ्तार ट्रेक्टर की ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कनोर सरपंच केशव यादव व जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों का आरोप था कि घटना स्थल बरही थानाक्षेत्र अंतर्गत है, लेकिन पुलिस उमारिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र का मामला बता रही है। मौके पर बरही व अमरपुर चौकी पुलिस पहुँच चुकी थी। थानाक्षेत्र को लेकर मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित रही।
अब तो हद हो गई
कनोर के ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने इस दर्दनाक घटना के बाद भी इंसानियात को तार-तार करने का कारनामा किया। घटना के बाद दर्जनभर रेत लोड ट्रेक्टर गुजर रहे थे, जिनके खिलाफ कार्यवाही करना तो दूर घटना स्थल पर खड़ी बरही व अमरपुर पुलिस भगाने का काम करने में जुटी रही।

थाना फिक्स तो नो रिस्क
गौरतलब है कि रेत के अवैध कारोबार में पुलिस की पार्टनरशिप से हो रहे मुनाफे व सड़क पर दौड़ रहे रेलमपेल रेत लोड तेज रफ्तार ट्रेक्टरों से होने वाली अनहोनी का अंदेशा गत दिवस यशभारत की खबर में प्रमुखता से जिक्र किया गया था और हुआ भी वही रेत लोड ट्रेक्टर ने आदिवासी किसान की बलि ले ली। वाबजूद इसके जिम्मेदार सबब नही ले रहे है। बरही थाना क्षेत्र से दिनरात 70 से अधिक रेत लोड ट्रेकर व 2 दर्जन से अधिक ट्रक चोरी की रेत लोडकर सड़क में तांडव मचा रहे है।

Exit mobile version