Saturday, May 2, 2026
Entertainmentमनोरंजन

रुबीना दिलैक के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड डेसक्‍। रुबीना दिलैक के बाद टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने भी बॉयफ्रेंड जसकरण सिंह गांधी के साथ सात फेरे लिए. रिद्धिमा और जसकरण ने गुरुवार 28 जून को मुंबई के सबअर्बन होटल में हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई. बता दें, दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद रिद्धिमा और जसकरण ने शादी करने का फैसला किया. बुधवार 27 जून को मेहंदी सेरेमनी रखी गई.

रिद्धिमा और जसकरण ने एक अखबार से बातचीत में बताया कि हम हमेशा से शादी करना चाहते थें लेकिन इतनी जल्दी होगा यह नहीं सोचा था. दरअसल, मैं कुछ और समय तक अपने रेस्टोरेंट बिजनेस पर फोकस करना चाहता था. एक महीने पहले रिद्धिमा ने शादी के बारे में कहा और हमने भी सोचा कि यही सही समय है, अभी रिद्धिमा के पास ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं है तो शादी के बाद हमें एक- दूसरे के साथ समय बिताने का ज्यादा समय मिल जाएगा.

वहीं जसकरण के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा, मैं खुश हूं कि मैं ऐसे इंसान से शादी कर रही हूं जिससे मैं प्यार करती हूं. शादी का हर फंक्शन पहले से प्लान किया गया था लेकिन बारिश ने उसे खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बारिश की वजह से रिद्धिमा और जसकरण को अपने फेरों के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा.
अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन के लिए रिद्धिमा ने पिंक और ब्लू कलर का लेहंगा चुना और जसकरण ने व्हाइट कलर का शेरवानी चुना. रिद्धिमा आखिरी बार टीवी शो ‘ग़ुलाम’ में नजर आई थीं. विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ में नजर आई थीं. रिद्धिमा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत ‘दो दिल एक जान’ से की थी. इसके बाद वे ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘रिश्तों से बड़ी प्रथा’, ‘हर घर कुछ कहता है’, ‘आशिक बीवी का’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में दिखीं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply