Latestमध्यप्रदेश

रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा में पदस्थ उपयंत्री 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रीवा। ब्रेकिंग अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा में पदस्थ उपयंत्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी को लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप किया है।

उपयंत्री को रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के अनुसार उपयंत्री 8 लाख का बिल पास कराने के एवज में संविदाकार से मांग 50 हजार की

मांग कर रहा था जिसके बारे में लोकायुक्त को शिकायत की गई थी। आज जब पैसा देने फरियादी पहुंचा तो लोकायुक्त ने उपयंत्री को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की कार्यवाही जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम