Site icon Yashbharat.com

रायबरेली की इस युवा विधायक को मिल सकती है कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, जनिए कौन हैं अदिति सिंह

2018 3image 14 35 00187025021 ll

रायबरेलीः कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के आंतरिक संगठन को चुस्त दुरुस्त करना है। जिसमें वह अपनी नई टीम बनाने में जुटे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक टीम राहुल में युवा चेहरों को तवज्जों दी जाएगी। जिसमें संसदीय क्षेत्र रायबरेली से तेज और तर्रार युवा विधायक अदिति सिंह को भी राहुल गांधी की टीम में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

अदिति सिंह को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी 
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की लहर में भी 2017 के चुनावों में कांग्रेस के गढ़ को बचाने वाली अदिति सिंह को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को भी अहम जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। बता दें कि अदिति सिंह 2017 में पहली बार विधानसभा के लिए चुनी गईं। इससे पहले इस सीट से उनके पिता अखिलेश सिंह 5 बार विधायक रहे।

जिम्मेदारी मिले तो मैं निभाने के लिए तैयार हूं
टीम राहुल में नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलों पर पंजाब केसरी की टीम से बातचीत में अदिति सिंह ने कहा कि मैं एक महिला होने के नाते महिलाओं की समस्याओं को बखूबी जानती और समझती हूं। उत्तर प्रदेश में आज रेप और छेड़छाड़ की बात आम हैं। ऐसे में प्रदेश की महिलाओं के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना है। यदि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुझे कोई जिम्मेदारी देता है तो मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं। हालांकि यह पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा कि क्या जिम्मेदारी दी जाती है।”

कौन है अदिति सिंह?
बता दें अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। 2017 में अदिति सिंह ने अपने पिता की सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और 90 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। अदिति सिंह को प्रियंका गांधी का करीबी भी माना जाता है। हालांकि रायबरेली की सीट अखिलेश सिंह के प्रभाव वाली सीट है। वे यहां से कांग्रेस से अलग होकर पीस पार्टी से भी चुनाव जीत चुके हैं।

राजबब्बर को भी मिल सकती नई जिम्मेदारी
अदिति के अलावा भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. राजबब्बर की जगह किसी ब्राह्मण चेहरे की ताजपोशी हो सकती है। यूपी अध्यक्ष पद के लिए जीतीं प्रसाद, प्रमोद तिवारी और वाराणसी से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा का नाम दौड़ में आगे चल रहा है।

Exit mobile version