रामनवमी विशेष: देश का एकमात्र मंदिर जहां मूंछो वाले हैं भगवान राम
धर्म डेस्क। चैत्र राम नवमी की पूरे देश में धूम है, भगवान राम श्रद्धा और आस्था का नाम हैं. इस अवसर पर आपको आज एक अनोखे राम मंदिर के बारे में बता रहा है, जहां भगवान राम मूंछो के साथ अवतरित हैं, यह मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है.
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का सबसे प्राचीन इलाका जूनि इंदौर स्थिति मूंछो वाले राम भगवान का मंदिर हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है. जब बात रामनवमी की हो तो यहां भक्तों की भीड़ और भी बढ़ जाती है.
मन्दिर के पुजारी के अनुसार यह मंदिर देश और प्रदेश मे एक मात्र मन्दिर है जहां भगवान मूंछो के अवतार में हैं. बताते हैं कि भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लिया था इसलिए वह यह मानव को मानव के रूप में ही दर्शन देते हैं. यहां चैत्र रामनवमी के दिन पूरे देश से भक्त राम के दर्शन के लिए आते हैं.

