कटनी। करोना संकटकाल में जनसेवा के छेत्र में अनेकों जनहितैषि कार्यों के साथ अब राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने जिला अस्पताल कटनी को ऐम्ब्युलन्स की सौग़ात अपनी सांसद निधि से दी है।स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सतत संघर्ष और प्रयास का पर्याय बन चुके एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए श्री तनखा ने कटनी ज़िला अस्पताल हेतु ऐम्ब्युलन्स स्वीकृत की है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशू मिश्रा की माँग रंग लाई,ज़िला अस्पताल को सौंपी ऐम्ब्युलन्स
जिससे अब मरीजो को शीघ्र बेहतर इलाज में सुविधा होगी।जानकारी देते हुए दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने बताया की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को देखते हुए एक माह पहले सांसद श्री तन्खा को अनुरोध पत्र सौंपकर जिला अस्पताल कटनी को एम्बुलेंस दिए जाने का आग्रह किया था।
जिस पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति देकर राशि जारी कर दी थी।श्री तनखा द्वारा पूरे कारों संकटकाल में जनसेवा के छेत्र में नए आयाम स्थापित किए है।
