Site icon Yashbharat.com

राज्यसभा परिणाम: BJP ने 8 तो कांग्रेस ने जीती 4 सीटें

images 35

नई दिल्ली। देशभर की 19 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इनमें से भाजपा ने जहां 8 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस 4 सीटें ही जीत सकी।

भाजपा को गुजरात में तीन, मध्यप्रदेश में दो सीटें मिली है। जबकि कांग्रेस ने राजस्तान में दो सीटों पर कब्जा किया है जबकि गुजरात और मध्यप्रदेश में एक ही सीट मिल सकी है। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह चुने गए हैं वहीं भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को चुना गया है।

राजस्थान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और नीरज दांगी चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे हैं जबकि भाजपा की तरफ से राजेंद्र गहलोत को जीत मिली।

गुजरात की बात करें तो यहां चार सीटों में से तीन पर भाजपा ने कब्जा किया है। इनमें अभय भारद्वाज, रमिलाबेन बारा और नरहरी अमीन चुनाव जीते हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से शक्ति सिंह गोहिल को चुना गया है।

भाजपा ने मणिपुर में चौकातें हुए एक मात्र सीट पर कब्जा कर लिया वहीं झारखंड में भी दो में से एक सीट जीत ली है। आंध्र प्रदेश में वायएसआर ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा की राज्यसभा में स्थिति मजबूत हो गई है। सदन में पहली बार भाजपा के सासंद 100 के पार हुए हैं।

अब तक सदन में एनडीए की 90 सीटें ही थीं जो अब 101 हो गई है। हालांकि, 245 सीटों वाले सदन में बहुमत का आंकड़ा 123 है लेकिन किसी भी दल के पास यह आंकड़ा नहीं है। एनडीए 100 के पार पहुंची है जिसमें से 86 सांसद केवल भाजपा के हैं। वहीं यूपीए के 65 सांसद हैं जिनमें अन्य दल भी शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और पार्टी विधायकों को शुक्रिया कहा है वहीं कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह का जीत के बाद मुंह मीठा करवाया।

Exit mobile version