Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Rahul gandhi nyay yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आस लगाए बैठे, MP के 7 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा,

Rahul gandhi nyay yatra कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आस लगाए है। मध्य प्रदेश में यह सात दिन में नौ जिलों के अंतर्गत आने वाले सात लोकसभा क्षेत्रों से होती हुई गुजरेगी। इनमें कुल 54 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2023 के चुनाव परिणाम के हिसाब से देखें तो मुरैना, ग्वालियर और रतलाम लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस मुकाबले में नजर आती है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से केवल एक सीट छिंदवाड़ा जीत सकी थी। तब मुख्यमंत्री कमल नाथ थे और छिंदवाड़ा उनका गढ़ है। यहां पार्टी ने उनके पुत्र नकुल नाथ को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, जीत का अंतर 37 हजार 536 था, जो प्रदेश में सबसे कम था। जबकि, विधानसभा चुनाव में यहां की सातों सीट कांग्रेस ने जीती थीं।

यहां की 24 सीटों में से कांग्रेस ने 11 जीती हैं तो एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार जीते हैं। शेष 12 सीटें भाजपा के पास हैं। जबकि, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस मुकाबले में नजर नहीं आती है, क्योंकि यहां की 32 विधानसभा सीटों में से 24 सीटें भाजपा के पास हैं। प्रदेश कांग्रेस की कार्ययोजना यात्रा के माध्यम से उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की है, जहां उसने बढ़त बनाई या फिर बराबरी के मुकाबले में है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम