Site icon Yashbharat.com

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

kiran maheswri

राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने हर पद रहते हुए राज्य की प्रगति के लिए काम किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’

Exit mobile version