Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार ने इस देश को दिखाई भारत की दोस्ती, गिफ्ट में दी 44 SUVs

01 08 2019 india gift 44 suv 19451817 m

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दोस्ती के टोकन के रूप में भारत ने मोजाम्बिक आंतरिक मंत्रालय को 44 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUVs) गिफ्ट में दी हैं, जो कि टाटा मोटर्स की हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय यात्रा पर मोजाम्बिक में इन वाहनों को भारत की ओर से सौंपा है। इस एसयूवी का इस्तेमाल मोजांबिक की राष्ट्रीय आपराधिक जांच एजेंसी द्वारा किया जाएगा। मोजांबिक में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया और कहा, “भारत सरकार की ओर से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आंतरिक मंत्री श्री जैम बेसिलियो मोंटेइरो को 44 SUV गिफ्ट में दी हैं।”
इसके अलावा भारत ने मोजाम्बिक को दो फास्ट इंटरसेप्टर बोट्स (FIBs) भी गिफ्ट की हैं, जिससे उस देश की पुलिस फोर्स और उनकी नौसेना की सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके। यह गिफ्ट मोजाम्बिक नौसेना मुख्यालय में दिया गया है। राजनाथ सिंह की मौजूदगी में महानिदेशक, कोस्ट गार्ड ऑफ इंडिया और मोजाम्बिक नेवी के प्रमुख द्वारा सौंपने के लिए प्रमाणपत्र दिया गया था। ICGS की चार सदस्यीय टीम दो नावों के रखरखाव और संचालन के लिए प्रशिक्षण और सहायता के लिए सहायता करेगी, जिसका उपयोग तटीय निगरानी के लिए किया जाएगा।
भारत मोजाम्बिक के सात घनिष्ठ, गर्म और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करता है, जिसे मजबूत विकास साझेदारी और भारतीय प्रवासी की एक बड़ी उपस्थिति से पुख्ता किया जाता है। नई दिल्ली और मापुटो ने मंगलवार को दो मेमोरेंडा ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें व्हाइट शिपिंग की जानकारी साझा करने और एक अन्य के साथ हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता शामिल है।

Exit mobile version