Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताएगी भाजपा, कार्य संचालन हेतु मंडल प्रभारी तथा जिला स्तर पर समिति गठित

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पूर्ण होने पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों के संचालन के लिये जिला स्तरीय समिति एवं मंडलो के प्रभारी नियुक्त किये हैं। इसके साथ ही विभिन्न मंडलो में कार्यक्रमो हेतु प्रभारी बनाये गए हैं जिसमें बड़वारा मंडल हेतु मृदुल द्विवेदी, ढीमरखेड़ा मंडल हेतु सुनील उपाध्याय, सिलौड़ी मंडल हेतु विजय दुबे, देवरी हटाई मंडल हेतु रमेश शुक्ला, बरही मंडल हेतु डारेश्वर पाठक, कैमोर मंडल हेतु सत्यनारायण अग्रहरि, विजयराघवगढ़ मंडल हेतु उदयराज सिंह, सिनगौड़ी मंडल हेतु विजय राय,कांटी मंडल हेतु गणेश राव, खितौली मंडल हेतु सतीश तिवारी, कटनी शहर हेतु श्रीमती गीता गुप्ता, कटनी ग्रामीण मंडल हेतु ललित जायसवाल, बहोरीबंद मंडल हेतु चंद्रभान पटेल, स्लीमनाबाद मंडल हेतु राजेश चौरसिया, रीठी मंडल हेतु रम्मू साहू, बिलहरी मंडल भरत पटेल, बाकल मंडल हेतु सुनील जयरत्नम एवं कुआं मंडल हेतु वीरेंद्र गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह जिला स्तरीय समिति जिसमे सम्पूर्ण समन्वय, अनुवर्तन प्रलेखन, प्रतिवेदन का प्रभारी गणेश राव, चेतन हिंदुजा को बनाया गया है। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस, पत्रकारवार्ता और प्रेजेंटेशन के बिंदु, संकल्प पत्र के लिये आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी मोर्चा गतिविधियों की निगरानी, मास्क, सेनेटाइजर वितरण व प्रत्येक मोर्चो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हेतु मृदुल द्विवेदी, आशीष मिश्रा। व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की निगरानी हेतु हरिशंकर गर्ग, राजा चौरसिया। वर्चुअल रैली एवं “आत्मनिर्भर भारत” पैकेज पर विभिन्न वर्गों के साथ चर्चा व मीडिया कार्य के लिये आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।

श्री पायल ने बताया कि जिला स्तरीय समिति की तरह ही मंडलों में भी संचालन समिति बनाई जा रही है जिसे भी शीघ्र दायित्व सौंपे जाएंगे।

Exit mobile version