मेरठ में योग की अलख जगा रहे योगाचार्य आशीष शर्मा, ऑनलाइन योग क्लास से लोग ले रहे प्रशिक्षण

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ (भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन) द्वारा संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण जो कोरोना वायरस (कोविंद-19) महामारी के चलते स्थगित किया गया था।


जो फिर से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा फिर से उत्तर प्रदेश के सभी जिले, सभी मण्डलो में चलाया जा रहा है।

जिसमें जिला मेरठ मण्डल मेरठ में योग प्रशिक्षक योगाचार्य आशीष शर्मा (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से शुरू किया गया है।

आशीष शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ के प्रदेश संयोजक यशस्वी आचार्य कुशलदेव द्वारा उनकी ऑनलाइन योग कक्षा का निरीक्षण किया गया।

आचार्य कुशल देव ने बताया कि योग प्रशिक्षक योगाचार्य श्री शर्मा द्वारा ऑनलाइन योग कक्षा की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है ।

वह अपने छात्रों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योग मुद्राएं, एक्यूप्रेशर आदि सिखा रहे हैं।

आशीष के मार्गदर्शन में योगासन आदि सीखकर उनके वहीं छात्र अगले दिन अपने अपने परिवार,मित्रो आदि को वैसे ही ऑनलाइन के माध्यम से योगाभ्यास करा रहे हैं।

मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। आशीष एक दिन अपने जिला मेरठ, प्रदेश उत्तर प्रदेश एवं देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे ।

Exit mobile version