मेट्रो सवारियों के लिए खुशखबरी,एप से होगी लोकेशन ट्रेस

जबलपुर। मेट्रो में सफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। बस स्टॉप पर खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ रहा। एप के जरिए बसों की ‘लाइव’ लोकेशन मिलने लगी है। आपको रेलवे स्टेशन जाना है या अंतरराज्यीय बस टर्मिनस। या फिर भेड़ाघाट। ‘चलो’ एप खोलकर देख लो कि कौन सी बस कहां से आ रही है और कहां जाएगी? नजदीक का बस स्टॉप कौन सा है यह भी दिख रहा? लेकिन एप में यह दिक्कत जरूर है कि कौन सी बस कितने बजे मिलेगी इसकी टाइमिंग नहीं है। एप से सिर्फ इतना बता रहा कि कौन से नम्बर की बस कितनी देर बाद स्टॉप पर आएगी।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ावा देने और यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से सितंबर में शुरू किए गए चलो एप से लोगों का रुझान मेट्रो बस की तरफ बढ़ने लगा है। 3 महीने में अब तक 10 हजार लोगों ने एप डाउनलोड कर लिया है, जबकि 1500 से ज्यादा लोगों ने एप के जरिए ही मेट्रो में आने-जाने के लिए दिन, हफ्ते और महीने का पास भी बनवा लिया है।
जीपीएस से मिलेगी लोकेशन
जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा संचालित सभी मेट्रो बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाए गए हैं।
किस नंबर की बस किस रूट पर जा रही, एप के जरिए इसकी लोकेशन चित्र के माध्यम से दिख रही है।
जिस स्टॉप पर आप खड़े हैं वहां कौन से नम्बर की बस कितने मिनट बाद आएगी,
जहां आप खड़े हैं वहां पास में कौन सा बस स्टाप है, यह भी दिख रहा।
मोबाइल पास की सुविधा
– रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले दिन, हफ्ते महीने के हिसाब से मोबाइल पास भी बनवा सकेंगे।
– एप में ही रजिस्ट्रेशन करने के बाद बस पास खरीद सकते हैं। मोबाइल पास कंडेक्टर को दिखा सकेंगे।
यह दिक्कत भी
– कई मेट्रो बसें खटारा हो चुकी हैं। कुछ बसों में नम्बर तक नहीं दिख रहे। स्टॉप पर खड़े होने के बाद ही यह पता चल पा रहा कि कौन सी बस आई और कहां जाएगी।
– कौन सी बस कितने बजे मिलेगी इसकी टाइमिंग नहीं दिख रही। कितने मिनट बाद आएगी यह दिख रहा।
– यदि मोबाइल नेटवर्क ठीक तो बसें आगे निकल जाने के बाद एप पर प्रदर्शित हो रहीं।
75 बसें चल रहीं
– 75 मेट्रो बसें शहर में चल रहीं।
– 55 छोटी और 20 बड़ी बसें चल रहीं।
– 25 किलोमीटर के दायरे में चल रहीं सभी बसें।
– 6 हजार यात्री रोजाना कर रहे सफर।
क्या कहते हैं अधिकारी
चलो एप से मेट्रो बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। किस स्टाप पर कितने मिनट देरी से आएगी यह भी इसमें दिख रहा है। एप शुरू होने से लोगों का रुझान मेट्रो की तरफ तेजी से बढ़ा है। पिछले 3 माह में 10 हजार से ज्यादा ने एप डाउनलोड किया है। जो कमियां हैं उसे दूर करेंगे।

Exit mobile version