मध्यप्रदेश

मुस्लिम महिलाओं ने खोला मोर्चा, कहा- शरीयत में दखल बर्दाश्त नहीं

भोपाल। ट्रिपल तलाक बिल को लेकर मुस्लिम महिलाएं का विरोध तेज हो गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की वुमंस विंग की महिलाओं ने मंगलवार को महासभा की।

tripal talak

राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेश भर की हजारों महिलाएं एकजुट हुई. महिलाओं ने बिल के विरोध में आवाज बुलंद की. महिलाओं का कहना है कि बिल शऱीयत के खिलाफ है. शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं है. जल्द से जल्द बिल को वापस ले लिया जाए।

महिलाओं ने कहा कि महासभा एक मेमोरेंडम भी लेकर आ रही है. रैली निकालकर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर बिल को वापस लेने की मांग की।

बता दें कि मध्य प्रदेश में ट्रिपल तलाक बिल के विरोध में प्रदर्शन तेज कर दिया है. इससे पहले उज्जैन में भी करीब 5000 हजार से अधिक महिलाओं ने इकठ्ठा होकर बिल के विरोध में मौन रैली निकाली थी. महिलाओं की मांग थी कि तीन तलाक बिल मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तहत आता है और केंद्र सरकार को कोई हक़ नहीं कि वो इसे रोकने के लिए कानून लाए।

Leave a Reply

Back to top button