Sunday, May 17, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

मुंबई-हावड़ा मेल के 3 डिब्बे उतरे पटरी से, 12 ट्रेनें रद्द

वेब डेस्क: महाराष्ट्र के इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर मुंबई हावड़ा मेल के तीन डिब्बे इगतपुरी स्टेशन के पास पटरी से उतर गये, जिसके बाद 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। पटरियों के मरम्‍मत का कार्य जारी है।
Yashbharat

जानकारी के अनुसार 12808 हावड़ा मेल मुंबई से हावड़ा जा रही थी। रात 3 बजे के करीब इगतपुरी स्टेशन के प्लैटफॉर्म 2 पर पहुंचने से पहले ट्रेन की पैंट्री कार और दो स्लीपर कोच पटरी से उतर गए। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
Yashbharat
रेलवे कंट्रोल के मुताबिक पटरी के मरम्‍मत का काम किया जा रहा है। हावड़ा मेल के आधे कोच को इगतपुरी ले जाया गया है, जबकि बाकी बचे आधे कोच को कसारा लाया जाएगा। फिलहाल मुंबई से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में देरी हो सकती है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply