Site icon Yashbharat.com

मुंबई: मानखुर्द में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 15 गाड़ियां

spacex starship prototype rocket exploded fire

मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।

इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय इलाका है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह भीषण आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब पौने तीन बजे मानखुर्द के मांडला इलाके की है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। 11 दमकल गाड़ियों को फिलहाल काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version