
इंदौर। जहां एक ओर देश की जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं माहेश्वरी समाज के सामने उसकी तेजी से घटती जनसंख्या बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। इसके चलते अभा माहेश्वरी महासभा ने देशभर के सामाजिक संगठनों को अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही देशभर में अब 12 से 18 साल की लड़कियों की काउंसलिंग करने का निर्णय भी लिया गया है। इसमें लड़कियों को सिंगल चाइल्ड के पैरेंट बनने के नुकसान भी बताए जाएंगे। बताया जाएगा कि सिंगल चाइल्ड के पैरेंट होने पर अगर किसी दुर्घटना में बच्चे की मौत हो जाती है तो तीन बच्चों के पिता होने की बजाए बिना संतान जीवन बिताना अधिक तकलीफदायक है।
समझाया जाएगा कि माहेश्वरी समाज जैसे संपन्ना समाज में दो या तीन बच्चों की देखरेख करना उतनी बड़ी चुनौती नहीं है जितनी बिना बच्चों के जीवन यापना करना। साथ ही युवतियों को समाज में ही विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कड़ी में माहेश्वरी समाज मध्य राजस्थान प्रांत ने अनूठी घोषणा की है। तीसरे बच्चे पर 50 हजार, चौथे पर एक लाख और पांचवे बच्चे पर 2 लाख रुपए की बच्चे के नाम एफडी करने की घोषणा की है।
2050 तक पहुंच न जाए विलुप्ति की कगार पर
किसी भी समाज की जनसंख्या यथावत या बढ़ने के लिए 100 जोड़ों पर 220 बच्चे होना चाहिए, पर माहेश्वरी समाज में 100 जोड़ों पर 155 बच्चों का रेशो है। ऐसे में 2050 तक माहेश्वरी समाज विलुप्ति की कगार पर पहुंच सकता है। – श्याम सोनी, सभापति, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा
सर्वे में घटी ढाई लाख तक की जनसंख्या
इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के कार्यसमिति सदस्य रामस्वरूप मूंदड़ा के मुताबिक तीन साल पहले देशभर में की गई जनगणना में जनसंख्या 16 लाख आई थी। अभी किए जा रहे सर्वे का काम 60 फीसदी से अधिक हो चुका है। इसमें ढाई लाख तक जनसंख्या कम होने की संभावना नजर आ रही है। सर्वे की तारीख बढ़ाकर 30 जून की गई है। चार फीसदी सालाना की कमी सामने आ रही है।
जिला और ग्रामीण स्तर पर सौंपेंगे जिम्मेदारी
माहेश्वरी समाज की जनसंख्या में आई कमी चिंता की बात है। तीसरा या चौथा बच्चा होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता यह भी समाजजन के लिए दिक्कत की बात है। तीसरे बच्चे पर 50 हजार और चौथे पर 1 लाख की एफडी समाज की ओर से करने की घोषणा है। महेश नवमी के बाद हम जिला और ग्रामीण स्तर पर इस संबंध में जिम्मेदारियां सौंपेंगे। – राजेंद्र इनानी, अध्यक्ष प्रादेशिक माहेश्वरी सभा
इन कारणों से जनसंख्या में कमी
– उच्च शिक्षित समाज में करियर बनाने पर युवाओं का जोर अधिक है।
– एक संतान वह भी विदेश में जाकर बस जाती है।
– युवतियां का अंतरजातीय विवाह करना।
– शिक्षित युवतियां शहर में विवाह को लेकर इच्छुक रहती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवकों के लिए जीवन साथी की तलाश चुनौती बन गई है।
– पहला बेटा होने के बाद दंपती दूसरी संतान के इच्छुक नहीं रहते हैं। ऐसे में लड़कियों की संख्या में भी कमी आई है।
युवा नहीं मानते योजना से होगा बदलाव
– गोविंद भलिका का कहना है कि तीसरे बच्चे पर 50 और चौथे पर एक लाख की एफडी करवाने जैसी योजना युवा वर्ग को प्रभावित करे ऐसा नहीं लगता है। क्योंकि आज बच्चों की देखरेख, मेडीकल-एजुकेशन इतना महंगा हो गया है कि इस तरह के प्रयास कारगर नजर नहीं आते हैं।
– विजय सोमानी कहते हैं कि पहले बच्चों की परवरिश में संयुक्त परिवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। एकल परिवार में पत्नी-पत्नी दोनों काम करते हैं। ऐसे में तीसरे या चौथे बच्चे की देखरेख व्यवहारिक नहीं है।
जियो पारसी योजना : केंद्र सरकार ने भी पारसी समाज की घटती जनसंख्या को रोकने के लिए जियो पारसी योजना शुरू की है। इसमें पारसी जोड़ों को मुफ्त में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई है।
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता
