महिला डॉक्टर की गैंग रेप के बाद हत्या, तेलंगाना के गृह मंत्री ने दिया बेतुका बयान

वेब डेस्क। वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की हत्या के मामले में राज्य सरकार के गृह मंत्री महमूद अली महमूद (Mahmood ali mahmood) का बेतुका बयान आया है। उनका कहना है कि अगर लड़की अपनी बहन को फोन करने के बजाए पुलिस को फोन करती तो उसकी जान बच सकती थी. गृह मंत्री महमूद अली महमूद ने इस मामले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि- ‘वह एक डॉक्टर थी। वह पढ़ी लिखी थी… क्यों उसने अपनी बहन को फोन किया? उसे 100 नंबर पर पहले कॉल करना चाहिए था।
आपको बता दें कि तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में बुधवार देरा अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी. सूत्रों की मानें तो महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को दुपट्टे में लपेटकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। शव 70 फीसदि से ज्यादा झुलस गया था।








