Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: फिर मिलेगा केरोसिन, जानें आपके शहर में कहां से होगा वितरण

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: फिर मिलेगा केरोसिन, जानें आपके शहर में कहां से होगा वितरणए गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उज्ज्वला योजना के बाद बंद हो चुकी केरोसिन वितरण व्यवस्था अब फिर से शुरू की जाएगी।

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: फिर मिलेगा केरोसिन, जानें आपके शहर में कहां से होगा वितरण

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे और सिलेंडर मिलने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में केरोसिन देना बंद कर दिया गया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात और गैस सप्लाई में बाधा को देखते हुए अब इसे एक वैकल्पिक ईंधन के रूप में फिर उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार को 10 लाख लीटर से ज्यादा केरोसिन मिल भी चुका है, जिसे जल्द ही आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

कैसे होगा वितरण?
पहले जहां राशन दुकानों के जरिए केरोसिन मिलता था, वहीं अब नई व्यवस्था में पेट्रोल पंपों को शामिल किया जा रहा है। हर जिले में दो-दो पेट्रोल पंप चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां से केरोसिन वितरण किया जाएगा।

तेल कंपनियां इस व्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए परिवहनकर्ताओं और पुराने वितरकों के साथ चर्चा कर रही हैं, ताकि सप्लाई सुचारु रूप से चालू हो सके।

सरकार का मानना है कि यह कदम गैस की कमी के दौरान आम लोगों को राहत देगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम