Saturday, May 23, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATUREDLatest

क्या राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे? आतिशी ने मुस्कुराते हुए दिया चौंकाने वाला जवाब

क्या राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे? आतिशी ने मुस्कुराते हुए दिया चौंकाने वाला जवाब, आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा और पार्टी आलाकमान के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने राघव चड्ढा पर प्रधानमंत्री मोदी से डरने और उनकी ‘गोद में बैठने’ का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों राघव चड्ढा लोकतंत्र पर हमले और बीजेपी के खिलाफ आवाज नहीं उठाते।

क्या राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे? आतिशी ने मुस्कुराते हुए दिया चौंकाने वाला जवाब

आतिशी ने कहा कि जब पूरा विपक्ष लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ संसद से वॉकआउट करता है, तब राघव चड्ढा खामोश रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राघव चड्ढा बीजेपी के न्योते को स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन पार्टी उन्हें रोकने वाला नहीं है। आतिशी ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और लोकतंत्र की लड़ाई में हमेशा खड़ी रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम