jabalpur

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस शहर के कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित

जबलपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस शनिवार को जबलपुर आए। उनका दौरा पूरी तरह से निजी हुआ। वे यहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी प्रशांत पोल के यहां विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। श्री फणनवीस दो दिन रुकेंगे। सुबह करीब 11 बजे विमान से वो जबलपुर पहुंचे। इसके बाद सांसद राकेश सिंह समेत कई नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे सिविल लाईन स्थित एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल के कार्यक्रम बुजुर्गो का सम्मान में भी शामिल हुये। फड़णवीस ने इस मौके पर कहा कि बुजुर्गो के आर्शीवाद के बिना कोई सफलता संभव नही है हर लक्ष्य की प्राप्ति के लिये बुजुर्गो का आर्शीवाद जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मप्र भाजपा सह संगठन महामंत्री अतुल राय, भाजप नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, संदीप जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, प्रदीप यादव, अभिषेक पॉल, अर्चना अग्रवाल, अनिकेत चौरसिया, हरप्रीत कौर, कमल सिंह, शरद पटेेल, मोनिका स्वामी आदि नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button