महाकाल मंदिर में वीआईपी द्वार की छत का प्लास्टर गिरा, बचे दर्शनार्थी

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के वीआईपी 6 नंबर द्वार से जाने वाले दर्शनार्थियों के ऊपर पुरानी छत का प्लास्टर निकलकर गिर गया।yashbharat

इस दौरान दर्शनार्थी वहां से दूर हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। प्लास्टर गिरने की सूचना जैसे ही मंदिर समिति को मिली पूरे मंदिर में हलचल मच गई। इसके बाद वीआईपी द्वार पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया, ताकि उस रास्ते से कोई भी प्रवेश ना कर सके। जानकारी के मुताबिक जहां जिस गेट से प्लास्टर गिरा है वह पुराना है।

घटना के वक्त वहां मौजूद लोग घबरा गए थे, इस दौरान बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी दौड़कर तुरंत वहां पहुंचे और दर्शनार्थियों को वहा से निकाला। मंदिर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुरान प्लास्टर को हटाकर नया लगवाने का काम शुरू करवा दिया है।

↑
Exit mobile version