Site icon Yashbharat.com

खड़गे बोले-मुझे मिल रही जान से मारने की धमकी!

2018 3image 10 24 479178755kh ll

नेशनल डेस्क: लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज खुलासा किया कि उन्हे पिछले कुछ समय से फोन पर धमकियां मिल रही हैं। रविवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में खड़गे ने कहा कि मैं इस मामले को लेकरलोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी इसकी जानकारी दे चूका हूं। उन्होंने दिल्ली के तुगलक थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने कहा कि मैं इसे बड़ा मामला नहीं बनाना चाहता। यह अच्छा नहीं होगा कि इस मुद्दे को ज्यादा तूल दिया जाए और जांच आगे न बढ़ पाए। कांग्रेस नेता के मुताबिक उन्होंने इस मामले को इस लिए अभी तक सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे जांच प्रक्रिया बाधित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि वे मुझे शांत कर देंगे या मुझे मेरा काम करने से रोक देंगे। उनको यह पता होना चाहिए कि शायद उसी वक्त मेरी मौत हो जाती जब मैं 6 साल का था तो मेरे घर में आग लग गई थी जिसमें मेरेे माता- पिता एवं दूसरे रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि अब मैं 76 साल का हूं और इसलिए इन 70 वर्षों को अतिरिक्त मानता हूं।

Exit mobile version