भोपाल। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण का मसला भले ही सियासत और अदालतों में उलझा हो, लेकिन मध्यप्रदेश में 100 साल पुराने राम मंदिर के पुनर्निर्माण की जमीन तैयार हो गई। इंदौर जिले के धतूरिया ग्राम में भव्य मंदिर का निर्माण मकराना के बेहतरीन संगमरमर से कराया जाएगा। मंदिर बनाने का जिम्मा मप्र हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियरों को सौंपा गया है।
राम मंदिर पुनर्निर्माण के नाम पर एकजुट हुए धतूरिया गांव के किसान और ग्रामीण एक साल से इस मुहिम में जुटे हैं। इस मुहिम को उन्होंने सियासत से पूरी तरह दूर रखा है। ग्रामीणों का जत्था सरकारी मदद और अन्य औपचारिकताओं के लिए लगभग सवा साल से इंदौर-भोपाल में दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।
दस लाख लेकर पहुंचे भोपाल
राज्य के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के एक अधिकारी ने ग्रामीणों का जज्बा देख उन्हें मशविरा दिया कि पहले अपनी तरफ से कुछ काम करके दिखाओ। कुछ दिन बाद ही गांव के बुजुर्गों का दल भोपाल मंत्रालय जा पहुंचा और विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव की टेबल पर 10 लाख रुपए नकद रख दिए। ग्रामीण बोले और भी जितना पैसा लगेगा हम जुटाएंगे। आप तो बस अच्छे इंजीनियरों से काम करवा दें। हैरान प्रमुख सचिव ने उन्हें समझाया कि पैसा बैंक में जमा कराएं। इसके बाद मंदिर निर्माण का जिम्मा मप्र हाउसिंग बोर्ड को सौंपा गया।
मकराना से आएगा मार्बल
मंदिर की डिजाइन उज्जैन के प्रसिद्ध वास्तुविद से तैयार कराई गई है। देश में मार्बल खदानों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के मकराना पत्थरों से मंदिर बनेगा। गर्भगृह और शिखर निर्माण के लिए मप्र हाउसिंग बोर्ड ने करीब 65-70 लाख रुपए का टेंडर तैयार किया है। डेढ़-दो माह में निर्माण शुरू हो जाएगा। अगले चरण में करीब एक करोड़ रुपए की राशि से डेड़ हजार वर्गफीट का विशाल सभा मंडप बनेगा।
पाई-पाई का हिसाब रखेंगे
मंदिर निर्माण मुहिम से जुड़े ग्रामीणों ने इस बात की शपथ पहले ली है कि पाई-पाई का पारदर्शी हिसाब रहेगा। भोपाल-इंदौर आने-जाने और दीगर खर्चे वे स्वयं उठाएंगे। मंदिर निर्माण के लिए बनी समिति का नेतृत्व गोवर्धन सिंह पटेल को सौंपा गया। संतोष सरपंच, रामप्रसाद मकवाना और जिला पंचायत की कमान संभाल चुके हुकुम सिंह सांकला सहित सैकड़ों ग्रामीणों की फौज भी है जो मंदिर के लिए फावड़ा-तगारी उठाने को कमर कसे हुए हैं।
सरकार ने दिए 40 लाख
समिति सदस्य सांकला बताते हैं कि बुनियादी कामकाज पर 8-10 लाख रुपए खर्च हो चुके। ग्रामीणों ने करीब 30 लाख रुपए अब तक जुटाए हैं। मप्र धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने दो किस्तों में 40 लाख रुपए मंजूर कर दिए हैं।
एकजुट हुआ गांव: मोघे
ग्राम धतूरिया में राम मंदिर का निर्माण हाउसिंग बोर्ड के विशेषज्ञ इंजीनियरों की देखरेख में होगा। पूरा गांव एकजुट है ग्रामीणों का उत्साह काबिल-ए-तारीफ है। निर्माण में धर्मस्व विभाग का बड़ा सहयोग है।
– कृष्ण मुरारी मोघे, अध्यक्ष, मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता
