Saturday, April 25, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार ने पांच नए सूचना आयुक्त चुने, राज्यपाल को भेजी सिफारिश, पत्रकार भी शामिल

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पांच सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक रहे सुरेंद्र सिंह, आईएएस अफसर रहे अरुण पांडे और डीपी अहिरवार, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ आरके माथुर और पत्रकार विजय मनोहर तिवारी के नाम की सिफारिश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजी गई है।

 

प्रदेश में सूचना आयुक्त के 10 पद हैं। इनमें से आठ पद खाली थे। अब पांच पदों पर नियुक्ति का फैसला हुआ है। इस तरह आयुक्तों की संख्या अब 7 हो गई है। नए सूचना आयुक्तों के नाम तय करने के लिए सरकार ने तीन बार बैठकें बुलाईं। बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इनमें से एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply