राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मोहनपुरा डैम का उद्घाटन करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विजन को याद किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर मोदी ने कहा, विद्या-वित्त-विकास. यह मुखर्जी के विजन की सबसे बड़ी बातें थीं। इसी पर चलते हुए आज भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं।
बकौल मोदी, ‘आज केंद्र हो या देश के किसी भी राज्य में चलने वाली भाजपा सरकार, डॉक्टर मुखर्जी के विजन से अलग नहीं है। चाहे युवाओं के लिए स्किल इंडिया मिशन हो या स्टार्ट अप योजना, स्वरोजगार के लिए मुद्रा योजना हो या फिर मेक इन इंडिया, इनमें आपको डॉक्टर मुखर्जी के विचारों की झलक मिलेगी।’
‘यह काम पहले की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इस विजन पर वो भी चल सकते थे, लेकिन एक ही परिवार के महिमामंडल में लगे रहे।’
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दिल्ली और भोपाल में लगा डबल इंजन मध्यप्रदेश का विकास कर रहा है। एक वक्त था जब मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। कांग्रेस के नेता सरकार में बैठकर बस अपनी जय-जयकार करवाते रहते थे। भाजपा की सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश विकास की राह पर बढ़ा है। आपने शिवराजजी को पद दिया है, लेकिन वे एक सेवक की तरह काम करते हैं।
मोदी के संबोधन की खास बातें –
– ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज 4 हजार करोड़ रुपए की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के साथ-साथ पानी की 3 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने का अवसर मिला।
– इन सिचाई परियोजनाओं से जुड़े हर व्यक्ति को, अपने सिर पर ईंट उठाने वाले को, तसला उठाने वाले को, फावड़ा चलाने वाले को, छोटी-छोटी मशीनों से लेकर बड़े-बड़े यंत्र चलाने वाले को मैं नमन करता हूं। गर्मी हो या बरसात, राष्ट्र निर्माण के जिस पुण्य कार्य में वो जुटे हैं, वो अतुलनीय है।
– इतनी बड़ी संख्या में आपका आना इस बात की गवाही दे रहा है कि सरकार पर, उसकी नीतियों पर आपका कितना विश्वास है। जो लोग देश में भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं, वो जमीनी सच्चाई से किस तरह कट चुके हैं, आप इसकी साक्षात तस्वीर हैं।
– 23 जून देश के महान सबूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। 23 जून दिन कश्मीर में उनकी शंकास्पद मृत्यु हुई। मैं इस मंच से उन्हें नमन करता हूं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहा करते थे, शासन का पहला कर्तव्य धनहीन और गृहहीन जनता की सेवा करना है।
– राजगढ़ जिला पिछड़े होने की अपनी पहचान को छोड़ने जा रहा है। सरकार ने इसे आकांक्षी जिलों या Aspirational District के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है। आपके जिले में अब स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पोषण, जल संरक्षण, कृषि जैसे विषयों पर और तेजी से काम किया जाएगा।
– सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि आने वाले समय में आकांक्षी जिलों के हर गांव में, सभी के पास गैस कनेक्शन हो, हर घर में बिजली कनेक्शन हो, जनधन योजना के तहत सभी के पास बैंक खाते हों, सभी को सुरक्षा बीमा का कवच मिला हो, हर गर्भवती महिला और बच्चे का टीकाकरण हो।
– ये परियोजना ना सिर्फ तेजी से होते विकास का उदाहरण है बल्कि सरकार के काम करने के तौर तरीके का भी सबूत है। लगभग 4 वर्ष के भीतर इस परियोजना को पूरा किया गया है। इसमें माइक्रो इरीगेशन का विशेष ध्यान रखा गया है, यानि पाइपलाइन बिछाकर खेत तक पानी पहुंचाने को प्राथमिकता दी गई है।
– ये सरकार श्रम का सम्मान करने वाली सरकार है। श्रम के प्रति कुछ लोगों का रवैया भले ही सकारात्मक ना हो, वो रोजगार का मजाक उड़ाते हों, लेकिन इस सरकार के प्रयास आज सबके सामने हैं।
मध्य प्रदेश के भी 85 लाख से अधिक लोगों ने मुद्रा योजना का लाभ उठाया है।
– अब तक देश में 4 करोड़ गरीब माताओं-बहनों की रसोई में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में भी अब तक लगभग 40 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा चुका है।
– सरकारी योजनाओं के बारे में, मैं अलग-अलग लोगों से बात कर रहा हूं। 3 दिन पहले मैंने देशभर के किसानों से बात की थी। इसमें मेरी झाबुआ के किसान भाई-बहनों से बात हुई। झाबुआ की एक किसान बहन ने मुझे बताया कि कैसे ड्रिप इरिगेशन से उसकी टमाटर की खेती में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस के दस साल के राज में किसी ने हमारी नहीं सुनी। मध्यप्रदेश के किसान मेहनती है। उसे कुछ नहीं चाहिए। सिर्फ सिंचाई के लिए पानी दे दो, वो चमत्कार करके दिखा देंगे।
बकौल शिवराज, कांग्रेस के राज में हमारे किसान खाद के लिए तरसते थे। आज खाद की कहीं कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्रीजी ने हमारे लिए अपना खजाना खोल दिया है। हम नया भारत बनाने में प्रधानमंत्रीजी का सहयोग करेंगे। बेटी बढ़ाओ-बेटी बचाओ भी प्रधानमंत्री का सपना है। हम इसमें भी पूरा योगदान देंगे। हम नया राजगढ़ बनाकर प्रधानमंत्रीजी के सपनों को साकार करेंगे।
-
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
