Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश के 15 जिलों में 46 Corona हॉट स्पॉट घोषित, जबलपुर के ये इलाके शामिल

09 04 2020 9 4 2020 11541654 shahdol

मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर, भोपाल और उज्जैन को छोड़कर 15 जिलों में कुल 46 Corona Hot Spot घोषित किये हैं। इन जिलों में कुल 75 CORONA पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जबलपुर में कचिया पाथ गोल बाजार, प्रोफेसर कॉलोनी, सुहागी सरस्वती कॉलोनी, अंधेरदेव, शंकर नगर, मौलाना की गली कोतवाली, रामपुर तथा पंचशील नगर को HOT SPOT घोषित किया गया है। इन स्थानों पर कुल 8 CORONA पॉजिटिव मरीज पाये गये।

ग्वालियर में ढोली बुआ का पुल, चेतकपुरी, विजय नगर, आमखो, नाका चंद्रवंदनी, सत्यदेव नगर और बीएसएफ कॉलोनी टेकनपुर को कुल 6 CORONA पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। खरगोन में धारगाँव, असनगाँव, बड़गाँव, साकार नगर केजीएन और वार्ड नम्बर-11 कसरावद में कुल 12 CORONA पॉजिटिव प्रकरण पाये जाने के कारण इन्हें हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

मुरैना में वार्ड नम्बर-47 में 13 CORONA पॉजिटिव और शिवपुरी में खनियाधाना में 2 CORONA पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर इन क्षेत्रों को HOT SPOT घोषित किया गया है। बड़वानी के सेंधवा में अमन नगर, खलवाड़ी मोहल्ला और मदीना नगर तथा बड़वानी के पानवाड़ी मोहल्ला और सुतार कॉलोनी में कुल 12 CORONA पॉजिटिव पाये जाने पर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। बैतूल की भैंसदेही सिटी में एक, विदिशा के सिरोंज में काड़ी मोहल्ला तथा गंजबासौदा के मिर्जापुर करीमी मोहल्ला में कुल 2, श्योपुर के हसनपुर हवेली क्षेत्र में एक CORONA पॉजिटिव मिलने पर इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।
राज्य शासन ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गुलबरारा, इमलीखेड़ा, सरना, मालनवारा और केवलारी में कुल 4, रायसेन के वार्ड-6 में एक, होशंगाबाद जिले के इटारसी में देशबंधुपुरा, जीन मोहल्ला और हाजी मंजिल में कुल 6 और खण्डवा की संजय कॉलोनी तथा मक्का मस्जिद में कुल 5 CORONA पॉजिटिव पाये जाने पर इन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। धार में बख्तावर मार्ग में एक तथा देवास में पीठा रोड, नाहर दरवाजा, शीतलामाता वार्ड हाटपिपल्या सिटी और कन्नौज के पानीगाँव को कुल 3 CORONA पॉजिटिव मिलने के कारण HOT SPOT घोषित किया गया है।

Exit mobile version