Saturday, April 25, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के एक पुलिस अफसर ने मांगी इच्छा मृत्यु, जानिये क्यों

भोपाल। मध्य प्रदेश में दूसरों को न्याय दिलाने वाले ही इन दिनों न्याय के लिए भटक रहे हैं। सालों से शिकायतों का सिलसिला भी चला आ रहा है. इसके बावजूद आज तक सीआईडी के एक अफसर को न्याय नहीं मिल सका। अब उस अफसर ने डीजीपी समेत तमाम जगहों पर पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है.

ये पूरा मामला मध्य प्रदेश सीआईडी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अमर सिंह से जुड़ा हुआ है. दरअसल, छह जनवरी 2006 में भोपाल पुलिस के तत्कालीन सीएसपी दिलीप सिंह तोमर ने एएसआई अमर सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में विधायक विश्राम गृह से गिरफ्तार किया था. इस मामले में 12 अगस्त 2014 में जिला कोर्ट ने अमर सिंह को दोषमुक्त कर दिया।

दोषमुक्त होने के बावजूद अमर सिंह की विभागीय जांच का आज तक निराकरण नहीं किया. अमर सिंह ने रिश्वत के मामले को झूठा बताते हुए तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की तमाम जगह शिकायतें भी की. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों से लेकर तमाम जगहों पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से तंग आकर अमर सिंह ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।

अमर सिंह ने इच्छा मृत्यु की अनुमति के लिए डीजीपी से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर तमाम जगहों पर शिकायत की. अमर सिंह का आरोप है कि उसे षड़यंत्र के तहत आरोपियों ने एक बदमाश की मदद से फंसाया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply