Site icon Yashbharat.com

मथुरा में दर्दनाक घटना: 12 फीट गहरे नाले में गिरे तीन दोस्त, 10 घंटे चले बचाव अभियान में दो युवकों के शव मिले

12 12 2020 ujjain hadsa boat12

मथुरा में मंगलवार की शाम मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। इसके चलते कैलाश नगर नाले में तीन बाइक सवार युवक गिर गए। एक युवक बचकर निकल गया। लेकिन बाइक सहित गिरे दो युवकों के शव पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुधवार को 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाले। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एक युवक अपने दो दोस्तों के संग चाय की पत्ती लेने के लिए निकला था। 

शहर के केआर डिग्री कॉलेज के निकट कैलाश नगर के नाले में मंगलवार की रात 8.30 बजे तीन बाइक सवार दोस्त बाइक समेत डूब गए थे। उसी समय एक युवक नाले से निकल आया, लेकिन अन्य दो युवक करीब 12 फीट गहरे नाले में डूब गए। नाले से निकला युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। डूबे हुए युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, नगर निगम की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी आ गए। रातभर चले रेस्क्यू में कामयाबी नहीं मिल सकी। अंधेरे के चलते रेस्क्यू मंगलवार रात को बंद कर दिया गया। बुधवार की सुबह फिर से अभियान चलाया गया। करीब 6.30 बजे दोनों युवकों के शव नाले में मिल गए। 

मथुरा: 12 फीट गहरा नाला जिसमें डूबे थे दोस्त – फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कैलाश नगर इलाके में रेलवे लाइन के पास से एक बड़ा नाला निकल रहा हैं। मंगलवार की शाम हुई बारिश के कारण यह नाला उफान पर था। देरशाम जतिन खत्री(19) पुत्र प्रेमप्रकाश खत्री निवासी पुरानी छावनी, सदर बाजार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक नंबर (UP 85 BJ 5928) पर सवार होकर यहां से जा रहा था।

यह बाइक प्रेम प्रकाश खत्री निवासी सदर बाजार, के साले की थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने प्रेम प्रकाश से संपर्क किया तो वह देर रात परिवार और पत्नी के साथ घटनास्थल पर आए। जहां बाइक की पहचान कर बताया कि उनका बेटा जतिन घर से चाय की पत्ती लेने की कहकर निकला था। जतिन के अलावा दूसरा मृतक अरमान(21) पुत्र इशाक खां निवासी जहरखाना, सदर बाजार है। नाले में डूबने से बचे युवक प्रदीप पुत्र बाबूलाल से पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version