Latest

मछुआरे ने मौत को दी मात, भूखे-प्यासे पांच दिन तक समुद्र में तैर कर बचाई अपनी जान

कोलकाता। मौसम विभाग अक्सर मौसम खराब होने पर मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी देता रहता है। ऐसी ही बंगाल की खाड़ी में तूफान की चेतावनी के बावजूद चार जुलाई को कुछ मछुआरे गहरे समुद्र में चले गए। मौसम ने भी अपना रंग दिखाया और यह लापता हो गए। लापता हुए इन मछुआरों में से बाकि को तो पता नहीं लेकिन एक मछुआरे को बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बचाए गए मछुआरे का नाम रवींद्रनाथ दास है और उसके जिंदा बचने की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। इस मछुआरे ने तुफान में फंसने के बाद खुद को भूखा प्यास होने के बावजूद पांच दिन तक तैरकर जिंदा रखा है। इसे अब बांग्लादेश के चट्टगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply