Site icon Yashbharat.com

मंदसौर मंडी में निर्माणाधीन शेड के गिरने से 5 लोग घायल

shed

मंदसौर। मंदसौर मंडी में निर्माणाधीन शेड के गिरने से 5 लोग घायल हो गए। शेड गिरने की घटना कृषि उपज मंडी में लहसुन नीलामी स्थल के पास हुई। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम भी यहीं होना था। घायलों को मंडी इंस्पेक्टर समीर दास अस्पताल लेकर गए। घटनास्थल पर रोजाना नीलामी चलती रहती है। आज सभी कारोबारी दिवंगत संत तरुणसागरजी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए एक जगह पर एकत्र हुए थे।

घायलों में कुछ लोगों को गंभीर चोंटे आई है। एक व्यक्ति, जो मंडी कर्मचारी बताया जा रहा है उसकी हालत गंभीर है। घायलों में कारुलाल पिता शंकरलाल, मोहनसिंह पिता बलवंतसिह निवासी घटावदा, कमलसिंह पिता रघुवीरसिंह, निवासी कल्याणपुरा (राज.), दिनेश पिता मुन्नालाल कुमावत निवासी भावगढ़ और गोपालसिंह पिता शंकरसिंह घटावदा शामिल है।

Exit mobile version