Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

भोपाल के भाजपा महाकुंभ में कटनी से जाएगी “विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस” स्पेशल ट्रेन

कटनी। कटनी से भाजपा के महाकुंभ में कार्यकर्ताओं को स्पेशल ट्रेन भोपाल लेकर जाएगी।  प्रदेश के मंत्री एवं विजयराघवगढ विधायक संजय पाठक ने बताया कि विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस नाम से यह स्पेशल ट्रेन पाठक वार्ड स्थित मुड़वारा स्टेशन से 24 सितंबर को रात्रि 10 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी जो 25 सितंबर को भोपाल के हबीबगंज स्टेशन में सुबह साढ़े 6 बजे पंहुचेगी। विजयराघवगढ़ एक्सप्रेस नाम की यह स्पेशल ट्रेन विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर विजयराघवगढ़ खितौली बरही, सिनगौड़ी तथा अन्य ग्रामों के भाजपा कर्यकर्ताओं को लेकर भोपाल जाऐगी। यह ट्रेन 25 सितंबर को रात्रि 10 बजे हबीबगंज से प्रस्थान करेगी जो 26 सितंबर को सुबह साढ़े 6 बजे वापस मुड़वारा पहुंचेगी।

train

सभी बोगियों में संगीत मंडली और भोजन नाश्ते की व्यवस्था
इस ट्रेन में सभी बोगियो में संगीत मंडलियो के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के साथ उन्हें पार्टी के सिद्धांत एवं विकास योजनाओं की जानकारी रोचक ढंग से दी जाएगी। इसके साथ ही सभी बोगियों में भोजन नाश्ते पानी इत्यादि की भी व्यवस्था रहेगी।

बोगियो के ये रहेंगे नाम
खास बात यह है कि विजयराघवगढ़ स्पेशल नामक इस ट्रेन की बोगियो के नाम भी विजयराघवगढ़ विधान सभा के क्षेत्रों एवं ग्रामों नगर पंचायतो के नाम पर रहेंगे। जैसे कैमोर, विजयराघवगढ़, खितौली, बरही, सिनगौड़ी, इत्यादि। यह पहला मौका है जब कटनी से इस तरह कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से कार्यकर्ता महाकुभ में शामिल होने के लिए रवाना होगें। मंत्री श्री पाठक ने कहा कि कटनी विजयराघवगढ़ विधानसभा से अधि से अधिक संख्या में कार्यकर्ता महाकुंभ में पंहुचे और उन्हे किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए इंतजाम किये जा रहे है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply