jabalpur

भेड़ाघाट से सिद्धनमाता के आश्रम तक गूंजे हर-हर नर्मदे

कई चरणों में निकली नर्मदा पंचक्रोशी परिक्रमा

जबलपुर,यभाप्र। कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा पंचक्रोशी परिक्रमा हनुमानजी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में हर हर नर्मदे के जयघोष के बीच भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम से सुबह 8.30 बजे कई चरणों में निकली। परिक्रमा का नेतृत्व जगत गुरु श्यामादेवाचार्य, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, दंडी स्वामी कालीकानंद, स्वामी पगला नंद,ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी कालीनंद गिरी, आचार्य इन्द्रभान महाराज, स्वामी अरुणानंद, स्वामी प्रकाशानंद, अनूप व्यास, प्रेमदास महाराज वासुदेव शास्त्री, आदि कर रहे थे। परिक्रमा में पहली किन्नर भगवताचार्य हिमांगी सखी मां मुंबई, किन्नर अखाड़ा के संस्थापक अजय रिषिदास, शहीद उद्यम सिंह के पौत्र हरपाल उद्यम सिंह, शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित चंद्रशेखर आजाद आदि शामिल हुए। मां नर्मदा एवं परिक्रमा संचालक भगवान हनुमानजी महाराज की महाआरती सवा लाख बत्तियों से की गई इसके बाद परिक्रमा आरंभ हुई। पैदल परिक्रमा आश्रम से पंचवटी, धुआंधार, पशुपतिनाथ मंदिर, विराट हॉस्पिस, कल्याणिका तपोवन, तिल भांडेश्वर मंदिर, लम्हेटाघाट, यहां से नाव द्वारा नर्मदा को पार किया। शनिकुंड, कुंभेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम लम्हेटी, इमलिया, ग्राम डुडवारा, न्यू भेड़ाघाट से सिद्धनमाता के आश्रम के सामने से नाव द्वारा नर्मदा को पार कर सरस्वती घाट होकर हरे कृष्णा आश्रम में परिक्रमा का समापन हुआ।
महिलाओं की गोद भराई
किन्नर समाज की हीरा दीदी, पं. वैष्णवी शर्मा (उत्तराखंड), पं. बबली तिवारी (उप्र), खिलौना दीदी, रेखा दीदी, चांदनी दीदी, काजल दीदी, मनीषा तिवारी, कशिश चौहान द्वारा सुबह 8.30 बजे महिलाओं की गोद भराई की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। गोमती चक्र का वितरण- बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण परिक्रमावासियों को प्रसाद स्वरूप हरेकृष्णा आश्रम से वितरण किया गया।
कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा का स्वागत मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने किया इस दौरान प्रांतीय महामंत्री योगेन्द्र दुबे समेत 300 सदस्य नर्मदा भक्तों का सहयोग करने मौके पर मौजूद रहे। और हरेकृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से लम्हेटाघाट तक विभिन्न जोनों में कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।इस मौके पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. शिवशंकर पटेल, मनमोहन दुबे, योगेन्द्र दुबे ,श्याम मनोहर पटेल, सुरेश विश्वकर्मा मनोजगुलाबवानी, रमेश कुर्मी, निर्मल कुर्मी समेत वड़ी संख्या में महिला ,पुरूष श्रद्धाल़ु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button