मध्यप्रदेश

भिंड में ट्रेन से कटकर प्राचार्य की मौत, आत्महत्या की आशंका

भिंड । मध्यप्रदेश के भिंड जिले में स्थित सोनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक स्कूल हेडमास्टर की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हेडमास्टर का नाम लाखन सिंह है और पास के ही पनौआ गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। पुलिस ने बताया कि लाखन सिंह शनिवार सुबह ही घर से निकले थे।

bhind suicide

फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। मेहगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button