Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

भिंड : ट्रक-कार में भीषण टक्कर, 3 की मौत

भिंड। भिंड में कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़े और जिन 3 लोगों की मौत हुई वे तीनों ही कार में सवार थे।

जानकारी के मुताबिक भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग 92 पर ट्रक और कार में जबर्दस्त टक्कर हो गई। बरोही थाना इलाके में ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हुआ। ट्रक में गिट्टी भरी हुई थी और काफी ज्यादा वजन होने से वो असंतुलित हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply