Site icon Yashbharat.com

भारत में ओमिक्रोन: बेंगलुरू के बाद हैदराबाद, दिल्ली, जामनगर में कई मरीज शक के घेरे में

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

भारत में ओमिक्रोन: कर्नाटक में कोरोना के दो केस मिले हैं। वहीं हैदराबाद, नई दिल्ली और जामनगर ने भी चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, इन शहरों में विदेश से आए कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हैदराबाद में ब्रिटेन से आई एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, वहीं दिल्ली में एयरपोर्ट पर हुई जांच में 6 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। गुजरात के जामनगर में जिम्बाब्वे से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पाया गया है।

Omicron से बचाव, द. अफ्रीकी डॉक्टर बोलीं- जिन्होंने लगाए हैं दोनों टीके, उन्हें कम खतरा

कोरोना वायरस के खतरनाक रूप ओमिक्रोन की भारत में एंट्री हो चुकी है। भारत समेत पूरी दुनिया के सामने यही सवाल है कि अब इस वायरस से कैसे बचा जाए? इस बीच, दक्षिण अफ्रीका से अच्छी खबर आई है। यहां डॉक्टरों ने कहा है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं हैं, उन पर Omicron आसानी से हमला नहीं कर पा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष एंजेलिक कोएत्ज़ी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अभी तक हम यह पता लगा गए है कि टीका ओमिक्रोन से बचाव करहेगा, क्योंकि हर आयु वर्ग और अन्य तरह की बीमारियों के बावजूद, जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उन्हें माइल्ड Omicron (हल्की बीमारी) ही पाया जा रहा है।

 

कोवैक्सीन भी है Omicron से बचाव में कारगर

इस बीच, भारत से खबर है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि अन्य Covid-19 टीकों की तुलना में Covaxin Omicron वेरिएंट के खिलाफ अधिक प्रभावी हो सकती है।

 

 

Exit mobile version