भारत के टॉप 10 स्वच्छ रेलवे स्टेशनों में MP का कोई नहीं, जोन में पमरे शामिल, प्रयास के लिए सिंगरौली का नाम
नई दिल्ली। भारत के 720 रेलवे स्टेशन में Top 10 cleanest railway stations का सर्वे हुआ। मध्यप्रदेश का एकभी स्टेशन इसमे शामिल नहीं । लेकिन टॉप 10 जोन में पश्चिम मध्य रेल जबलपुर जोन ने 8 वां स्थान बनाया। प्रयास के लिए सिंगरौली का नाम भी शामिल है।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर रेलवे ने देश के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट जारी की। रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी इस सर्वे में जयपुर सबसे साफ-सुथरा रेलवे स्टेशन पाय गया है। (नीचे देंखे पूरी लिस्ट) टॉप-10 में राजस्थान ने बाजी मारी है। यहां के छह स्टेशन को स्थान मिला है। जोधपुर जहां देश का दूसरे सबसे स्वच्छ स्टेशन है, वहीं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर स्टेशन है। टॉप-10 में मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ का एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है।
भारत में शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन 2019
जयपुर (राजस्थान)
जोधपुर (राजस्थान)
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
जम्मू तवी (जम्मू-कश्मीर)
गांधीनगर जयपुर (राजस्थान)
सूरतगढ़ (राजस्थान)
विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश)
उदयपुर शहर (राजस्थान)
अजमेर (राजस्थान)
हरिद्वार (उत्तराखंड)
शीर्ष 10 सबसे स्वच्छ उपनगरीय रेलवे स्टेशन 2019
अंधेरी
विरार
नायगाव
कांदिवली
संत्रागाची
करी रोड
डोंबिवली
किंग्स सर्कल
बोरीवली
सांता क्रुज
शीर्ष 10 स्टेशन जिन्होंने स्वच्छता 2019 (गैर-उपनगरीय श्रेणी) में सुधार दिखाया है