Indian Railway Action: रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, कोचिंग यार्डों एवं रेल मार्गो पर कूड़ा फेकने पर रेल प्रशासन कर रहा कड़ी कार्रवाई

images 3

जबलपुर। भारतीय रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान सवर्श्रेष्ठ सेवा देने के क्रम में स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में रेलगाड़ियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। इसी उद्देश्य से क्लीन ट्रेन स्टेशन एवं ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके अतिरिक्त लम्बी दुरी की गाड़ियों में यात्रा के दौरान पैंट्री कार से सृजित कूड़े के निस्तारण के लिए उसको कलेक्ट करने हेतु विभिन्न स्थानों पर गार्बेज कलेक्शन पॉइंट भी बनाए गए है, ताकि ना केवल रेलगाड़ियों एवं रेल परिसर में सफाई रहे बल्कि रेल पटरियों के किनारे भी सफाई व्यवस्था बनी रहे और हमारी यात्रा पर्यावरणीय रूप से एवं हाईजीन की दृष्टिगत भी उत्कृष्ट बन सके।
इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के प्रमुख स्टेशनों पर क्लीन ट्रेन स्टेशन योजना के तहत लम्बी दुरी की गाड़ियों की साफ-सफाई की जाती है। इसके अतिरिक्त ट्रेन में सफाई करते हुए समस्त कूड़ा कलेक्ट कर नियमानुसार निस्तारित किया जाता है। इसके साथ ही क्लीन ट्रेन स्टेशन के अलावा भी अन्य स्टेशनों पर कूड़ा उतारने की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली ट्रेनों के पैंट्रीकार से किसी अनाधिकृत स्थान पर कूड़ा फेंकने की घटना प्रकाश में आती है तो उस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाती है।
भारतीय रेलवे सभी ट्रेनों में स्वच्छता और परिचालन अनुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों और हितधारकों को त्वरित निवारण के लिए ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो सभी के लिए स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता की पुस्टि करता है।

इसे भी पढ़ें-  Equitas Small Finance Bank Q2 Results: ₹220 करोड़ पहुंचा मुनाफा, MD-CEO पी.एन. वासुदेवन के पद छोड़ने की खबर से बैंक चर्चा में

*मुख्य जनसंपर्क अधिकारी            पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर*