भारत की म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी ने भरी ऊंची उड़ान, 45% के उछाल के साथ ₹17,400 करोड़ पहुंची वैल्यू; रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

भारत की म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी ने भरी ऊंची उड़ान, 45% के उछाल के साथ ₹17,400 करोड़ पहुंची वैल्यू; रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

भारत की म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी ने भरी ऊंची उड़ान, 45% के उछाल के साथ ₹17,400 करोड़ पहुंची वैल्यू; रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

नई दिल्ली। भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी में संगीत उद्योग की हिस्सेदारी और ताकत लगातार बढ़ रही है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) के सहयोग से जारी ईवाई (EY) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत की ‘म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी’ का कुल आर्थिक मूल्य लगभग ₹17,400 करोड़ दर्ज किया गया है, जो साल 2023 के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय रेलवे का तोहफा: ‘RailOne’ ऐप पर मिलेंगी टिकट बुकिंग, PNR, लाइव स्टेटस और खाना जैसी सभी सुविधाएं; अब कई ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

‘इट इज अ गुड टाइम टू बी इन म्यूजिक

इंडियाज म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी रिपोर्ट, वॉल्यूम 2′ नाम से जारी इस अध्ययन में बताया गया है कि कुल इकोनॉमिक वैल्यू में डिजिटल कंजम्पशन प्लेटफॉर्म्स (उपभोग मंचों) का योगदान अकेले 52% रहा है। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि यह सेक्टर कंजम्पशन, क्रिएशन और मॉनेटाइजेशन के हर स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कमाई और स्ट्रीमिंग रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, संगीत से होने वाली कमाई ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं

  •  2025 में इस क्षेत्र से होने वाली कमाई 5,433 करोड़ रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

  •  इस श्रेणी में कमाई 2023 के 628 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,125 करोड़ रुपये हो गई है।

  •  देश में संगीत का उपभोग (कंजम्पशन) लगभग छह ट्रिलियन स्ट्रीम्स तक पहुंच गया है, जिससे वैश्विक संगीत बाजार में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।

  •  2025 में डिजिटल संगीत कंजम्पशन में स्वतंत्र संगीत (इंडिपेंडेंट म्यूजिक) की हिस्सेदारी बढ़कर 43% हो गई है, जो 2023 में 35% से कम थी। यह श्रोताओं की बदलती पसंद और क्षेत्रीय भाषाओं (रीजनल लैंग्वेज) के कंटेंट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें-  ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, मां के क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाई हलचल

कब और कितना संगीत सुनते हैं भारतीय?

JioSaavn के साथ मिलकर किए गए सर्वे के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘जेन Z’ (Gen Z) संगीत सुनने के तरीकों में बड़ा बदलाव ला रहा है। सर्वे में शामिल 88% लोगों ने माना कि वे रोजाना कम से कम एक घंटा संगीत जरूर सुनते हैं। लोग सबसे ज्यादा सफर के दौरान (85%), आराम करते समय (76%) और काम करते समय (56%) संगीत सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा, पढ़ाई के दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने का चलन भी तेजी से बढ़ा है।

अवसरों के साथ बढ़ रहीं क्रिएटर्स की चुनौतियां

रिपोर्ट में यह दिलचस्प पहलू भी सामने आया है कि जहां 75% क्रिएटर्स मानते हैं कि इंडस्ट्री में मौके बढ़ रहे हैं, वहीं 76% का मानना है कि इन मौकों का लाभ उठाना पहले से ज्यादा कठिन हो गया है। ग्लोबल दर्शकों तक पहुंच और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन के बावजूद, क्रिएटर्स को अनिश्चित आय, अपनी अलग पहचान बनाने, कॉपीराइट के जटिल प्रबंधन, बढ़ती मार्केटिंग लागत और उभरती AI तकनीकों से जुड़े जोखिमों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए रिपोर्ट के प्रमुख सुझाव

इस सेक्टर के भविष्य को सुरक्षित करने और विकास की गति बनाए रखने के लिए रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की गई हैं:

  • पारदर्शिता और जागरूकता

 कॉपीराइट और रॉयल्टी भुगतान प्रणाली में स्पष्टता लाना तथा क्रिएटर्स को उनके अधिकारों व इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) के प्रति शिक्षित करना।

  • सिंगल-विंडो लाइसेंसिंग

 रिटेल आउटलेट्स, इवेंट्स और सार्वजनिक स्थानों के लिए लाइसेंसिंग नियमों को सरल बनाना, स्पष्ट रेट कार्ड जारी करना और सिंगल-विंडो लाइसेंसिंग सिस्टम लागू करना।

  • म्यूजिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल

 भारतीय कलाकारों और क्रिएटर्स को अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक समर्पित ‘म्यूजिक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल’ (संगीत निर्यात संवर्धन परिषद) का गठन करना।

  • तकनीक और डेटा ट्रैकिंग

 मेटाडेटा मानकों व रॉयल्टी ट्रैकिंग को मजबूत करना और व्यवसायों को लाइसेंस प्राप्त संगीत के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना। भारतीय रेलवे का तोहफा: ‘RailOne’ ऐप पर मिलेंगी टिकट बुकिंग, PNR, लाइव स्टेटस और खाना जैसी सभी सुविधाएं; अब कई ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं