FEATURED

भारतीय नौका को जहाज ने मारी टक्कर, तीन मछुआरों की मौत

नेशनल डेस्‍क। केरल के मत्स्य पालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी ने कहा, “इस संबंध में हमारे पास अभी प्राथमिक सूचना ही है। अधिक जानकारी का हमें भी इंतजार है।

हादसे की सूचना हमने मुंबई स्थित मैरीटाइम इंस्टीट्यूट को दे दी है। संस्थान तटरक्षकों और नौसेना की मदद से जहाज की पहचान करने में जुटा है।

” नौका के मालिक पीवी सिवन के अनुसार, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए यह नौका सोमवार शाम एर्नाकुलम जिले के मुनामबम बंदरगाह से रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह चार बजे के करीब यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Back to top button