katni

भाजपा महिला मोर्चा के स्वास्थ शिविर में लाभान्वित हुये 250 मरीज

कटनी। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नगर निगम नवनिर्मित वार्ड क्र. 2 में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें महपौर शशांक श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक अवधिया आदि अतिथियों की उपस्थिति में लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीयन किया गया ।

IMG 20171025 WA0280
शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर

इस दौरान जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा इलाज की व्यवस्था की गई एवं दो मरीजों को 108 एम्बुलेंस बुला कर जिला चिकित्सालय हेतु ले जाया गया ।
इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों की पर्याप्त चिंता करते हुये व्यवस्थांये की, जिला अस्पताल की व्यवस्थांओं में भी पिछले 13 वर्षों में आमूल चूल गुणात्मक सुधार हुआ है और आगे भी जारी रहेगा ।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा मरीजो के लिये जोे भी योजनांये चलायी जा रही है उनका पर्याप्त लाभ मरीजों को मिले इस हेतु कदम उठाये गये है उन्होंने बताया कि दिसंबर के महिने में हार्निया के मुफत आपरेशन एवं अन्य बीमारियों के इलाज हेतु कोशिश की जा रही है ।

इसके पूर्व सभी अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यपर्ण किया। इस मौके पर डाॅ.आर्यन तिवारी, डाॅ.अर्चना तिवारी, स्टाफ नर्स अनीता ताम्रकार, पोलिना मसीह, लेब टेक्निीसियन प्रदीप हल्दकार, आपरेटर तृप्ति दुबे ने पूर्ण निष्ठा के साथ स्वास्थ्य परीक्षण मे सहयोग किया।

इस दौरान महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीरा सेठिया,जिला उपाध्यक्ष शिल्पी सोनी, पूजा राय, इंदु पाठक, हीरामणी बरसैंया, विजय सोनी, अनीता उसरेठे, मनीराम पाण्डेय, पार्षद लक्ष्मी बाई कोल, मनोज नगरिया, पवन शर्मा, रजनी रजक, लाल जी रामदेव आदि की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply