katniLatest

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कटनी से जुड़े कार्यसमिति सदस्य, देखें वर्चुअल मीटिंग की फोटो

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति, कटनी से वर्चुअल जुड़े सदस्य यह बैठक  काफी अहम होती है।

भारतीय  जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज भोपाल के मुख्य कार्यालय के साथ प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रारम्भ हुई।

wp 1624517631262

यह पहला अवसर है जब व्रहद रूप से कार्यसमिति की बैठक को वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। कटनी में इस बैठक में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव,  पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटैल शामिल हुये। जिला दफ्तर में ठीक वैसे ही प्रदेश कार्यसमिति हुई जैसी प्रदेश कार्यालय में चल रही थी।

wp 1624517675372

सभी अपेक्षित जनोँ का कार्यालय में स्वागत के साथ रजिस्ट्रेशन किया गया उपरांत इनके परिचय पत्र बनाये गए तदोपरांत वर्चुअल कक्ष में सदस्यों का प्रवेश हुआ।
बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे।

Back to top button