katni

भट्ठा मोहल्ला में सीवर का फीवर, नागरिक परेशान

कटनी। भट्ठा मोहल्ला में सीवर का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तथा यहां नगर निगम के द्धारा बिछाई जा रही सीवर पाइप लाइन की वजह से क्षेत्रवासी खासा परेशान हैं।

सड़क के बीचोबीच खुदाई कर बिछाई जा रही सीवर पाइप लाइन के कारण पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र की पेयजल सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि शहर के कुछ वार्डों में सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम नगर निगम के द्धारा कराया जा रहा है। जिसमें भट्ठा मोहल्ला भी शामिल है।
बताया जाता है कि सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम सड़क के बीचोबीच खुदाई कर बिछाई जा रही है। जिसके कारण लोगों को न केवल आवागमन में परेशानी हो रही है बल्कि धूल के गुब्बार से घरों के अंदर तक धूल डस्ट पहुंच रही हैं।

इसके अलावा सीवर पाइप लाइन के कारण क्षेत्र की पेयजल सप्लाई भी प्रभावित है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में पाइप लाइन की बजाय पानी के टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि सीवर पाइप लाइन बिछाने की जा रही खुदाई के दौरान पेयजल सप्लाई वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है तथा कई घरों के नल कनेक्शन वाली पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी वजह से क्षेत्र के लोग पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button