Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

बड़ी वारदात: रोहतक के कॉलेज में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 जख्मी;

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की रात 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इसमें ढाई साल का एक बच्चा भी मारा गया। फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर के जाट कॉलेज के अंदर जिम्नेजियम हॉल के कोच और खिलाड़ियों पर रात 9.30 बजे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

कॉलेज के अंदर मेहर सिंह अखाड़ा में हुई फायरिंग की घटना में सात लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने से प्रदीप मलिक, पूजा और साक्षी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

सूत्रों ने बताया कोचों के बीच झगड़े में हुई फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक, रेसलिंग के कोचों के बीच के झगड़े में यह वारदात हुई। हमलावर भी खुद भी कोच बताया गया है। उसका नाम सुखविंदर बताया गया है। वह रोहतक के पास बड़ौदा गांव का रहने वाला है और काफी समय से यहां नौकरी कर रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम