बड़ी खबर: Katni में फ्रंट लाइन कोरोना योद्धा संजू व विनोद बाल्मीक को दी गई पहली Corona वैक्सीन
कटनी। बहुप्रतीक्षित कोरोना वेक्सीन कटनी पहुंची तो सभी ने राहत की सांस ली और आज जब पहली कोरोना वैक्सीन सीएमएचओ दफ्तर के 2 कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर सफाई कर्मचारी को लगाई गई तो सभी के चेहरे पर मुस्कान के साथ कोरोना के अंत खुशी साफ देखी जा सकती थी।
जिला चिकित्सालय कटनी में कोरोना का प्रथम डोज जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के फ्रंट लाइन वर्कर सफाई कर्मी संजू बाल्मीक को दिया गया। सभी ने तालियां बजा कर खुशी का इजहार किया।
सुबह 11:15 बजे पहला टीका संजू वाल्मीकि और दूसरा टीका विनोद वाल्मीक को लगा।
इसके पहले जिला चिकित्सालय में वेक्सिनेशन की तैयारियां पूरी की गई। cmho ऑफिस के स्वास्थ्य कर्मचारी को पहला टीका लगा। वेक्सिनेशन के लिए जिला चिकित्सालय में दो स्थानों का चयन किया गया है, जहां तीन-तीन कमरे बनाये गए। आज यहां दोनों ही केन्द्रों में 100-100 हैल्थ वर्करों को टीका लगाया जाएगा।
जिला अस्पताल में आज का नजारा बेहद अलग सा था वेक्सीन की अगवानी के लिए अस्पताल को सजाया गया था। रंगोली डाली गई थी ऐसा प्रतीत था मानो को बड़ी पार्टी होने जा रही हो आखिर हो भी क्यों न दुनिया मे कोरोना के अंत की राह जो लोग निहार रहे हैं।
इसके अलावा उमरियापान, विजयराघवगढ़, रीठी और बड़वारा में भी टीकाकरण किया जा रहा है। 16, 18, 20 और 21 जनवरी को टीकाकरण होगा। प्रत्येक दिन प्रत्येक केंद्र में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
कटनी में टीकाकरण के पहले प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया।

